भाजपा की परिवर्तन यात्रा – 2 पहूंची कुनकुरी : खेल मैदान पर आयोजित आम सभा में वर्तमान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का भाजपा नेताओं ने किया आव्हान

Advertisements
Advertisements

वर्तमान प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी एवं भ्रष्टाचार पर बोला गया जमकर हमला, कुनकुरी विधायक पर भी साधा निशाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा – 2 के दुसरे दिन के आयोजन के अन्तर्गत कुनकुरी खेल मैदान पर आयोजित आम सभा में उमड़ी विशाल भीड़ को यात्रा में सम्मिलित भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सहित मुख्य अतिथि जुएल ओरांव एवं यात्रा संयोजक रामविचार नेताम, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, सांसद गुहाराम अजगले सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अपने संबोधन में वर्तमान कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी एवं किये जा रहे भ्रष्टाचार पर हमला बोला गया और सरकार को बदलने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा किया गया। आयोजन में भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, अमन शर्मा, श्रीनायक मिश्र, राजकुमार गुप्ता, अमित मिश्रा आदि के साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय योगदान दे रहे थे।

यात्रा प्रमुख नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने ओजस्वी उद्ब़ोधन में कहा कि अटल जी की देन छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि 2018 में भूपेश की सरकार बनी है, इसके परिवर्तन के लिए हम सब युवाओं से बात करने निकले हैं, छग की गरीब जनता से बात करने निकले हैं। इसलिए यह परिवर्तन यात्रा निकली है। मोदीजी के नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है, लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग की जनता को अपमान का घूंट पीना पड़ा है। कोरोना काल में जब वैक्सीन बंटना था, भूपेश शराब बेच रहे थे। श्री चंदेल ने कहा कि पीएससी घोटाला भूपेश के खास आदमी द्वारा किया गया युवाओं को छलने का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा आने वाला चुनाव किसी को विधायक मंत्री बनाने नहीं छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए है, अतः छत्तीसगढ़ को बचाने युवा आगे आएं। (संघर्षों के साए में असली आज़ादी पलती है इतिहास उधर मुड़ जाता है, जिस ओर जवानी चलती है।) जैसे जोशीले शब्दों में युवाओं से आगे आकर परिवर्तन कर सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।

मुख्य अतिथि जोएल उरांव ने जोशीले अंदाज में अपनी आप बीती बताते हुए जनता का दिल जीत लिया। कांग्रेस के 10 रूपये से लेकर बड़े स्तर के भ्रष्टाचार के चलते अपने राजनीति प्रवेश को बताते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस ने कभी जनजातीय समुदाय को आगे नहीं बढ़ने दिया। अटलजी ने सबसे पहले जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया 8000 करोड़ का मंत्रालय आज 80000 करोड़ बजट का है। आज केंद्र सरकार में 6 मंत्री इस समुदाय से हैं। सेवा ध्येय है हमारा लोगों की आंख से आंसू पोछना, इसलिए परिवर्तन इस बार होगा।

सरगुजा क्षेत्र के लोकप्रिय आदिवासी नेता रामविचार नेताम के जोशीले भाषण से सभा में उत्साह की लहर देखने को मिली। उन्होंने अपने उद्ब़ोधन में स्थानीय मुद्दों जैसे बिजली पर भुपेश सरकार की वादाखिलाफी, लूडेग क्षेत्र में भरपूर पैदावार वाले टमाटर के प्रोसेसिंग प्लांट से मुकरना, सिंचाई के रकबा बढ़ाने के वादे पर धोखा की बात करते हुए ओजपूर्ण नारों से उत्साह का संचार किया।

सांसद गुहाराम अजगले ने अपने सम्बोधन में कहा 2 दिन की यात्रा में छत्तीसगढ़ की व्यथा देखने मिली, बिन घर के रहईया, तोला दिखय नहीं भूपेश भैय्या, कविता पढ़कर भूपेश बघेल द्वारा खाई गई कसमों और वादों की याद दिलायी।

इस आम सभा में हजारो की भीड़ के सामने फरसाबहार क्षेत्र से भाजपा प्रवेश करने वालों मे जोरंडाझरिया के पूर्व प्राचार्य एवं खड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मदन नायक, लवाकेरा के पूर्व प्राचार्य जयपाल राम, घूमरा के पूर्व प्राचार्य दुर्याेधन सायं, सिंगीबहार के पूर्व प्रोफेसर गोपाल राम एवं केरसई के सेवा निवृत पशु चिकित्सक लक्ष्मी प्रसाद सिदार के साथ सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल पण्डरीपानी ग्राम डोंगादरहा के जोनसाय एक्का, राजू मिंज, जयलाल एक्का, आलम एक्का, रामगति खलखो, दिलराम खलखो, मूली बाई, कृष्णा सिदार, सुधन राउत, ललिता, चिकनी, बनगंझूएन, दिनेश राम, सुकन्दर खलखो, रूपन राम, आत्मा राम, नंद कुमार, रिझमत राम, रबीना बाई, बिराजो बाई आदि सम्मिलित है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!