जिला अस्पताल जशपुर में ओपीडी कार्य हेतु ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, अपने मोबाईल मे आभा ऐप डाउनलोड कर उठाएं लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : जिला अस्पताल जशपुर में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभा-ईहॉस्पिटल स्व पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। जरूरतमंद मरीज जांच एवं चिकित्सा लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर ओपीडी का लाभ ले सकता है।

ओपीडी कार्य ऑनलाइन पंजीयन के लिए सभी अपने मोबाईल मे आभा ऐप डाउनलोड करें।मोबाईल नंम्बर रजिस्टर्ड करें।आभा ऐप में लॉगिन करें।बार कोड स्कैन कर शेयर करें और सेल्फ रजिस्ट्रेशन करें। जिससे समय की बचत होगी।

Related posts