जिला रायगढ़, महासमुंद तथा रायपुर के दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, साथ ही मार्गो पर चल रहे हाइवे पेट्रोलिंग को भी किया गया चेक, सुधारात्मक उपायों के बारे में संबंधित विभागों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर : दिनांक 15 सितंबर 2023 को जिला रायगढ़, महासमुंद तथा रायपुर के दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, साथ ही मार्गो पर चल रहे हाइवे पेट्रोलिंग को भी चेक किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री संजय शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात), श्री सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, श्री अनिल शर्मा उप पुलिस अधीक्षक तथा टीआई श्री आशीष वासनिक तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला-रायगढ़ – रायगढ़ के स्थानीय ब्लैक स्पॉट छातामुड़ा एवं उर्दना के साथ कोड़ातराई का संयुक्त निरीक्षण कर मध्य में दुर्घटनाजन्य सड़क खण्ड़ों के अवलोकन पश्चात पत्थलगांव से कापू मार्ग में स्थित ब्लैक स्पॉट दुर्घटनाजन्य सड़क खण्ड़ों का बारीकी से निरीक्षण कर किए जाने वाले सुधारात्मक उपायों के बारे में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

छातामुड़ा चौक पर पहले रोटरी बनाकर सौदर्यीकरण किया गया। पांच साल पहले हादसे के बाद इसे हटाया गया तब से चौक-चौराहे पर खतरा बढ़ गया है। यहां ओडिशा, रायपुर, जूटमिल, टीनी नगर की ओर से आने वाले हाइवे मिलते हैं। यहां वाहन चालक यातायात नियम का पालन नहीं करते अक्सर हादसे होते है।

छातामुड़ा चौक के चारों ओर मार्ग में रंबल स्ट्रिप, ट्रैफिक कामिंग के उपाय। चौक के चारों रोड में 50 मीटर तक एवं विशेषकर चौराहे में अवैध पार्किग के विरूद्ध सतत कार्यवाही कर निरूत्साहित किया जाना।

विभिन्न मार्गों से आने जाने वाले यातायात के विधिवत सर्वे के आधार पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट के समय को सेट किया जाकर संचालित करना।

उर्दना तिराहे पर भगवानपुर, खरसिया जाने वाली सड़क के साथ शहर और घरघोड़ा की तरफ से आने वाली सड़क मिलती है। संकेतक नहीं होने से ड्राइवर मनमाने तरीके से गाड़ी चलाते हैं और इससे हादसे होते है।

उर्दना तिराहा न केवल ब्लैक स्पॉट है, बल्कि सड़क खराब होने से आए दिन हादसे होते है।

उर्दना तिराह के पास उक्त पांईट में प्रकाश की व्यवस्था किया जाना। तिराहा में गड्ढ़ों को भरकर चौड़ीकरण किया जाना साथ ही उक्त पॉईट पर रोटरी का निर्माण कराया जाना।

तिराहा पॉइंट पर पर ट्रैफिक सिग्नल एवं ट्राफिक कमिंग के उपाय किया जाना। समुचित रोड़ सेफ्टी साइनेज लगाया जाना।

जिला-महासमुंदः– जिला महासमुंद के बसना थाना अंतर्गत 02 ब्लैक स्पॉट्स 1. बितंगीपली  कालेज पेट्रोल पंप तथा 2. न्यू गिली ढाबा साल्हेतराई स्कूल गेट क्रॉसिंग रोड का निरीक्षण किया गया।

बितंगीपली कॉलेज पेट्रोल पंप ब्लैक स्पॉट का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एवं सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए-

1. कालेज एवं पेट्रोल पंप से निकलने वाली गाडियां रांग साइड मूवमेंट करती है।

2. गांव से निकलने वाली गाडियां रांग साइड आके डिवाइडर के मध्य कटिंग बन गई है, जिससे रोड क्रॉस करते है।

3. कालेज से निकलने वाली गाड़ियों को सरायपाली से रायपुर की ओर आने वाली गाड़ियां झोपड़ी एवं झाड़ियां होने से दिखाई नहीं देती।

4. ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटनाजन्य स्थल का संकेतक बोर्ड।

5. रोड मार्किग एवं कैट आई।

6. दुर्घटना के दौरान सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण वाहन चालकों का अपने वाहनों पर नियंत्रण न रखना,

7. ओवर स्पीड वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन नहीं करना सामने आया।

8. रोकथाम के लिए सर्वप्रथम हाईवे एवं ब्लैक स्पॉट स्थल के किनारे स्थित ग्रामों में यातायात जागरूकता हेतु ग्राम चौपाल लगाने।

9. यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रर्वतन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

न्यू गिली ढाबा साल्हेतराई स्कूल गेट क्रॉसिंग रोड ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्निलिखित सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए-

1. हाईवे से गांव की और सड़क ढाल नमूना है, जिससे तेज गति से गाडियां हाईवे में आती है।

2. स्कूल के ओर से गलत दिशा से गाडियां मूवमेंट करती है।

3. ब्लिंकर को चालू स्थिति में रखा जाये।

4. रोड मार्किंग एवं कैट आई लगाया जाये।

5. दुर्घटनाजन्य सड़क खण्ड का संकेतक बोर्ड लगाया जाये।

जिला-रायपुरः– आरंग थाना अंतर्गत पारागांव से निसदा मोड चौक ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एवं सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए –

1. अन्य मार्गो से राष्ट्रीय राजमार्ग में मिलने वाली सड़को में गति धीमी करने के उपाय एवं चेतावनी संकेतकों का अभाव परिलक्षित हुआ।

2. मार्ग में निरीक्षण के दौरान आने जाने वाले ट्रॉफिक वाहनों की गति अधिक पाई गई है, अस्तु गति सीमा संकेतो/बोर्ड के साथ ट्रॉफिक कामिंग के उपाय यथा रंबल स्ट्रीप के साथ केट्सआई एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपाय आवश्यक है। भविष्य में गति के नियंत्रण के लिये समय-समय पर इस दुर्घटनाजन्य सड़क खण्ड में मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन में प्रभावी कार्यवाही परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा नियमित रूप से किया जाना आवश्यक है।

3. पूर्व में भी जिले में मालवाहन वाहनों में यात्री परिवहन की अनेक सड़क दुर्घटनाएं हुई है, अतएव मालवाहन वाहनों में यात्री परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण नागरिकों की सुरक्षा के लिये आवश्यक है।

4. मोड़ में रेट्रोरिफ्लेक्टिव स्टुडस, चेवरॉन, केटआई, डेलीनेटर, दुर्घटनाजन्य क्षेत्र चेतावनी बोर्ड, एसकर्वबोर्ड लगाया जाना आवश्यक है।

5. जिले में समय-समय पर माल वाहन व पिक-अप वाहनों में सवारी नहीं बैठाने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

हाइवे पेट्रोलिंग वाहन एवं अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफिंग एव चर्चा

जिला- रायगढ़, महासमुंद, रायपुर में आकस्मिक जांच में हाईवे पेट्रोल वाहन समुचित बल के साथ पेट्रोलिंग करते पाये गये, कर्मचारियों को सड़क में गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने, गलत दिशा से आने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करते हुये समुचित ब्रीफिंग की गयी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!