यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 8400/- रूपये लिया गया समन शुल्क.

बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए गए, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले वाहनों पर की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस द्वारा लगातार मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही किया जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में वाहन का नम्बर प्लेट अस्पष्ट होने से 01 वाहन चालक से 300/- रुपये, नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने वाले 01 वाहन चालक से 300/- रुपये, मोटर साइकिल में तीन सवारी चलने वाले 01 चालक से 300/- रुपये,  बिना रिफ्लेक्टर के वाहन चलाते पाए जाने पर 25 वाहन के चालकों से 7500/- रूपये कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया।

वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने एवं मोटर साइकिल में तीन सवारी नहीं चलने हेतु समझाईश दी जा रही है।

Related posts