जांजगीर पुलिस द्वारा जन जागरूता अभियान चलाकर ग्रामों/स्कूल में जाकर अभिव्यक्ति एप्स एवं हमर बेटी हमर मान की दी जा रही है जानकारी, अगामी विधान सभा चुनाव को शांति पूर्ण कराये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान.

Advertisements
Advertisements

लोगोको सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जांजगीर पुलिस द्वारा दी जा रही है जानकारी

घरेलु हिंसा, बाल विवाह, जुआ, नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी दे कर किया जा रहा है जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चाम्पा : वर्तमान समय पर बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए लगातार स्कूल, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2023 को थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकटीडीह, ग्राम किकिरदा में तथा आज दिनांक 21 सितंबर 2023 को ग्राम सेमरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तथा ग्राम पंचायत बांसुला में जाकर उपस्थित लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिए जाने के साथ अभिव्यक्ति एप्प डाउन लोड कराया गया। अगामी विधान सभा चुनाव को शांति पूर्ण कराये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दे कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन में श्री संगम राम प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण पाल सिंह कंवर उपनिरीक्षक थाना प्रभारी बिर्रा एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!