जिला पुलिस द्वारा वित्तीय संस्थानों के शाखा प्रभारियों की बैंक सुरक्षा के संबंध में आहूत की गई बैठक, सभी बैंक शाखाओं में अनिवार्य रूप से अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी तैनात करने हेतु किया गया निर्देशित.

जिला रायगढ़ बैंक में हुए डकैती की घटना को मद्देनजर रखते हुए बैंक के शाखा प्रभारियों की ली गई बैठक, जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रभारी रहे उपस्थित

मीटिंग के दौरान उपस्थित बैंक प्रबधकोको बैंक सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये ये

मुख्य शाखा से नगदी केश लाने ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवश्यक रूप से रखे

उठाईगिरी अधिकांशतः बैंको के आस-पास ही होती है, बैंको के बाहर से ठेला वालोको हटावें.

बैंक सुरक्षा गार्ड को बैंक परिसर में लगातार घूमने एवसंदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे हेतु निर्देशित करे

बैंक में आने-जाने वाले ग्राहकों के लिए पंजी संधारण की जावे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 23 सितंबर 2023 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा पुलिस कार्यालय सभा-कक्ष में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आहूत की गई, बैठक के दौरान उपस्थित बैंक प्रबंधकों को अपने-अपने बैंकों में अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने हेतु निर्देश किया गया साथ ही नजदीकी थाना एवं पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया।

मुख्य शाखा से नगदी केश लाने ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवश्यक रूप से रखें, बैंक सुरक्षा गार्ड को बैंक परिसर में लगातार घूमने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखनें हेतु निर्देशित करें, इस हेतु बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, कोई जन-हानि न हो जिसको दृष्टिगत रखते हुए थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में आने वाले बैंकों के आस-पास लगातार आर्म्स एम्युनेशन के साथ बैंकों के आस-पास सघन पेट्रोलिंग करने तथा रात्रि गश्त बैंकों के आस-पास उचित पुलिस बल लगाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उपरोक्त मीटिंग में श्रीमति अर्चना झा अति. पुलिस अधीक्षक (IUCAW) जांजगीर, ASI अशोक डिसेन पुलिस कार्यालय एवं जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक/बैंक स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts