गणेशोत्सव, पर्युषण पर्व व ईदमिलादुन्नबी के धार्मिक आयोजनों को लेकर कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की हुई बैठक

Advertisements
Advertisements

गुरूवार को नगर में तीनों पर्व को लेकर निकलेगी शोभायात्रा, कुनकुरी पुलिस ने व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी : नगर में चल रहे गणेशोत्सव व पयुर्षण पर्व के साथ गुरूवार को आयोजित होने वाले ईदमिलादुन्नबी के धार्मिक आयोजन के अन्तर्गत निकलने वाली शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कुनकुरी पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन बुधवार की सायं 7 बजे किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती श्यामा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व कुनकुरी एसडीओपी संदीप मिततल, प्रशिक्षू डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, थाना प्रभारी सुनील सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में आयोजन समितियों एवं समाज प्रमुखों से आयोजन के संबंध में जानकारी लेकर शोभायात्रा एवं अन्य आयोजनों के लिये शांति व्यवस्था बनाये जाने के विषय में चर्चा की गई। मुस्लिम समुदाय के दोनों सदर खालिद सिद्दीकी एवं ताहीर अली से पर्व में होने वाले आयोजनों की जानकारी ली गई जिसमें बुधवार की रात्री में धार्मिक प्रवचन, गुरूवार की प्रातः नगर में जुलूस निकाले जाने तथा रात्री में धार्मिक प्रवचन के आयोजन की जानकारी दी गई। जैन समाज के द्वारा आयोजित पयुर्षण पर्व के समापन पर अपरान्ह में शोभायात्रा के नगर भ्रमण की जानकारी समाज के रवि जैन द्वारा दी गई।

सनातन धर्म समिति एवं नगर के अन्य श्रीगणेश पण्डालों के प्रतिनिधियों द्वारा गणेशोत्सव समापन के अवसर पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन के संबंध में जानकारी देकर समुचित व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया गया। बैठक में एसडीएम द्वारा डीजे का साउण्ड निर्धारित मापदण्ड के अंदर रखने हेतु निर्देशित किया गया। पर्व के दौरान सभी समुदाय से आपसी सौहार्द्र रखने की अपील करते हुए व्यवस्था बनाने में सहयोग करने का आव्हान पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया।

बैठक में पूर्व नपं अध्यक्ष सुदबल यादव, सुनील अग्रवाल, राधेश्याम जिंदल, अमन शर्मा, राजेश ताम्रकार, अमित मिश्रा, बॉबी ताम्रकार, निहाल ताम्रकार, सेराज राही, अकील अहमद, राजकुमार गुप्ता के साथ स्थानीय पत्रकार विष्णु नारायण जोशी, संतोष चौधरी, दीपक वर्मा के साथ कुनकुरी पुलिस थाना के स्टॉफ उपस्थित रहे।   

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!