उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम से कराया गया उपलब्ध, किसान शेखर ने 550 बोरी धान का सरलता के साथ किया विक्रय, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को उपज का मिल रहा वाजिब दाम- किसान शेखर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. जिले में चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नही हो रही हैं जिससे किसान काफी उत्साहित है एवं उनके चेहरे में प्रसन्नता व्याप्त है। किसान बड़ी ही सरलता के साथ धान का विक्रय कर पा रहे है। किसानों का कहना है कि उन्हें टोकन, बारदाना, तौल करने सहित अन्य कार्यों में आसानी हो रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए है।

धान खरीदी केन्द्र मे युवा-बुजुर्ग सभी वर्ग के किसान प्रसन्नतापूर्वक धान तौलाई करते दिखाई दे रहे है। इसी तारतम्य में विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव के किसान श्री शेखर यादव आज उपार्जन केन्द्र पत्थलगांव में धान विक्रय के लिए पहुंचे। जहां किसान शेखर ने बहुत सरलता के साथ ही धान का विक्रय किया। किसान शेखर ने बताया कि केन्द्र में धान विक्रय हेतु हर संभव सुविधा प्रशासन के माध्यम किया गया है। उनके द्वारा आज 550 बोरी धान विक्रय के लिए लाया गया था। केन्द्र में टोकन व्यवस्था होने के कारण धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही हैै।

साथ ही केन्द्र में तत्काल बारदाना उपलब्धता एवं तौलाई सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करते हुए धान खरीदी की गई। जिसके कारण उपार्जन केन्द्र में किसान अपने धान को आसानी से विक्रय कर पा रहे है। किसान शेखर ने कहा कि समिति में ही पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध होने से किसानों को बारदाने के लिए भी अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ रहा है। केन्द्र में मेडिकल टीम द्वारा धान बेचने के लिए आए किसानों का टीकाकरण भी किया जा रहा है साथ ही किसानों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी मेहनत एवं उपज का वाजिब दाम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर दिया जा रहा है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की जाती है। किसान शेखर ने धान खरीदी केन्द्र में शासन के द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधा की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!