जशपुर जिले के कांसाबेल में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत साथिया सम्मेलन का हुआ आयोजन

Advertisements
Advertisements

प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कांसाबेल विकासखण्ड में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत् विगत दिवस साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम किशारियों का परिचय लिया गया जिसमें नाम, पता, उम्र, कक्षा और उनकी रूची किस चीजों में है के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान किशारियों को उनके शारीरिक बदलाव के बारे में शारीरिक बनावट, मासिक चक्र, परिवर्तन तथा उनसे जुड़ी भ्रान्तीयों पर चर्चा किया गया। जिसमें बच्चों ने रूची दिखाई और मासिक चक्र के दौरान साफ-सफाई के बारे में ध्यान केन्द्रित किया गया। साथ ही गुड टच और बैड टच, शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य पर बात किया गया। बच्चों ने मानसिक स्वास्थ्य डिप्रेशन, डर, यादशत की कमी, परीक्षाओं के समय होनी वाली चिंताओं के विषय में चिन्तन किया गया। 

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत् स्वास्थ्य बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और किशोरियों को कम उम्र में गर्भधारण से शारीरिक और मानसिक रूप से क्या-क्या दुष्परिणाम होगा के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों के बारे में चर्चा किया गया तथा एक ग्रुप एक्टीवीटी किया गया। जिसमें सात जोड़ा बनाया गया और ग्रुप के माध्यम से अपने-अपने भावनाओं को बताने और ग्रुप के बच्चों को पहचानने के लिए गतिविधियॉ की गई। जिसमें बच्चों ने खूब रूची दिखाई और सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉउसलर लिली ग्रेस मिंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल और सीएचओ मनिषा प्रधान का योगदान रहा। इस दौरान सहयोग के लिए नीलू टोप्पो भी उपस्थित थी। किशारियों में खून की कमी से होने वाली शारीरिक पहचान चिडचिड़ापन, कमजोरी, थकान, मन ना लगना आदि लक्षणों, शारीर में खून बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम को पूर्णरूप से सफल संचालन में डॉ. संध्या रानी टोप्पो बी.एम.ओ. कांसाबेल और ज्ञानदास मंहत विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल की अगुवाई में सफल संचालन किया गया।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!