सफलता की कहानी: जनदर्शन में आए दिव्यांग अशोक की समस्या का किया गया तत्काल निराकरण, अपर कलेक्टर ने अशोक को ट्राईसाइकिल प्रदान कर समय पर पेंशन भुगतान करने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के आदर्श नगर निवासी दिव्यांग अशोक दुबे की सहायता करते हुए ट्राईसाइकिल प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस दिव्यांग अशोक दुबे पेंशन एवं आवागमन के लिए एक ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आए थे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें अपने जीविकोपार्जन एवं कही आने-जाने में काफी परेशानी होती थी।

श्री ठाकुर ने अशोक के समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए उन्हें ट्राईसाइकिल प्रदान किया एवं समय पर पेंशन भुगतान के लिए उपसंचालक समाज कल्याण को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि, पेंशन का समय पर भुगतान करने के लिए निर्देशित किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!