भाजपा प्रत्याशी घोषणा के बाद कुनकुरी पहूंचे विष्णुदेव साय, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत : बस स्टैण्ड हनुमान मंदिर में माथा टेका, किया जनसम्पर्क……

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार कुनकुरी आये विष्णुदेव साय का भाजपा, भाजयूमो एवं अन्य सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्याकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पहार से उनका स्वागत करते हुए फटाके फोड़कर उनके समर्थन में नारे लगाये गये। इसी दौरान उन्होने बस स्टैण्ड क्षेत्र में जनसम्पर्क भी किया और लोगो से जीत के लिये आशीर्वाद मांगा। सर्व प्रथम उन्होने बस स्टैण्ड के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर आशिर्वाद लिया।

देखे पूरा वीडियो…..पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने पत्रकारों के सवालो के जवाब में क्या कहा ……

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने बड़ी उम्मीद के साथ कांग्रेस को भारी जनादेश के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का अवसर दिया था। कांग्रेस ने लोक लुभावन 36 वायदे कर जनता को गुमराह किया था। उसने एक भी वायदा पूरा नही किया है। उन्होने जनता की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। वर्तमान भूपेश सरकार ने युवाओं, महिलाओं, बेराजगारो, किसानों सहित समाज के सभी वर्गो को ठगने का काम किया है।

उन्होने आगे कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनता इस चुनाव में अपने मतदान के माध्यम से कांग्रेस की इस धोखेबाज एवं भ्रष्ट सरकार को मुहतोड़ जवाब देगी। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के नये कीर्तिमान बनाये है और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। जशपुर जिले में तीनों सीटो पर भाजपा के भारी बहुमत से जीतने की बात भी उन्होने कही।

चार बार बने सांसद के कार्यकाल का वर्णन करते हुए उन्होने बताया कि मुझे जनता ने हर बार पिछली बार से अधिक मतों से जीताया है। इस पूरे क्षेत्र में मेरे संसदीय कार्यकाल में कोई भी ग्राम ऐसा नही है जिसमें मेरे द्वारा कराया गया विकास कार्य न हो, कई बार तो दौरे में लोग मुझे स्मरण कराते है कि यह विकास कार्य आपके द्वारा स्वीकृत कराये जाने के बाद हुआ है। इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा में कई बड़ी योजनाएं, पुल-पुलिया, सड़क एवं खेल सुविधा और महाविद्यालय स्वीकृत कराने में मेरी सक्रिय भूमिका रही है। इसी के कारण जनता का मुझे निरंतर आशिर्वाद मिलता रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!