चुनाव नहीं युद्ध की शुरुआत है, हम कार्यकर्ता नहीं बल्कि पार्टी के सैनिक है – पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

हम भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं उनकी फौज है। हमें एक सैनिक की तरह चुनावी रण में उतर जाना है। हमें अपनी जी तोड़ मेहनत के दम पर पार्टी का परचम पूरे प्रदेश में लहराना है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वामन राव लाखे वार्ड, पुरानी बस्ती वार्ड, महामाया पारा वार्ड और संतोषी नगर वार्ड में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। सभी शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उनके बूथ के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सभी को बूथ की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि अपने वार्ड के कार्यों के बारे में लोगों को बताएं।

हर शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक को पोलिंग बूथ के अनुसार उतने ही प्रमुख बनाएं। उन्हे 20 लोगों की टीम बनाकर लोगों तक पहुंचकर रोजाना बैठक लेनी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे है, जिसमें दीपावली, दशहरा और नवरात्रि के पर्व भी हैं। इसके बावजूद भी प्रत्येक सैनिक को पूरी ताकत झोंकनी है। ताकि, चुनाव में हम अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दें इतनी मेहनत करनी है। घर–घर जाकर मतदाता सूची का मैदान करता था जो वोट अभी नए जोड़ना है उनको जुड़वाने में आम जनता की मदद करें।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के काल में रायपुर सुंदर बनाया था। जब दूर-दूर से लोग रायपुर आते थे तो इसकी सुंदरता की तारीफ करते थे। लेकिन आज पूरे छत्तीसगढ़ में सड़कों का हाल बेहाल है और जगह-जगह गड्ढे बनगए हैं। छत्तीसगढ़ अब गड्ढा प्रदेश बन चुका है। कांग्रेस के घोटालों के किस्से आए दिन अखबारों में छपते हैं। जिसके चलते हमारे प्रदेश की छवि अन्य प्रदेशों में खराब होती जा रही है।

तीनों वार्डों की बैठक में सुनील शुक्ला, बबली सेन, आजाद साहू, दक्षिण विधानसभा संयोजक राजेंद्र, वार्ड पार्षद सरिता वर्मा, उर्मिला, राम किंकर, प्रशांत ठाकुर, सविता साहू, अनुराग अग्रवाल, सुधीर यादव, नीतू रानी गुप्ता, अरविंद यादव, शशि, अजय यादव, शांतनु, सजल, गरिमा यादव, गोपी पटेल आदि उपस्थित रहे ।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!