जशपुर जिले के समस्त विधान सभा स्तरीय मतदान दलों के प्रशिक्षण हेतु तिथि एवं स्थल निर्धारित : 16 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है मतदान दलों का प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त विधानसभा स्तरीय मदान दलों के प्रशिक्षण हेतु तिथि व स्थल निर्धारित किया है। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर  (बालक विद्यालय) में विधानसभा 12-जशपुर में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बगीचा में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी विधानसभा  13- कुनकुरी में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

साथ ही 14- पत्थलगांव विधानसभा के मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के अंतिम कालखण्ड में समस्त प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण  के संबंधित परीक्षा ली जाएगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!