जशपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत होली क्रॉस विद्यालय घोलेंग में रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विकासखण्ड के होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग के शिक्षिका श्रीमती मक्सीमिलया खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा तृप्ति आपट एवं कक्षा 11वीं की छात्रा ममता बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर 11वीं की करीना एक्का एवं तृतीय स्थान पर अनुशा टोप्पो रही। उन्होंने बताया कि सभी रंगोली प्राकृतिक चीजों से बनाई गई।

Related posts