पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने खैरागढ़ में आमसभा को किया संबोधित : खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नामांकन में भी हुए सम्मिलित.

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस सरकार की पिछले 5 साल की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

रायपुर/खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज खैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खैरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने पिछले 15 साल के भाजपा शासनकाल में हुए खैरागढ़ सहित प्रदेश के विकास की बात की, साथ ही पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी पूर्व सीएम ने जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही वे भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के नामांकन में भी सम्मिलित हुए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!