जशपुर कलेक्टर ने पीएचसी दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने सी. सेक्शन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु कांसाबेल विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दोकड़ा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. निलेश कुमार खलखो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र दुलदुला में डिलीवरी सिजेरियन प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिस हेतु कलेक्टर ने डॉ. खलखो को प्रशस्ति पत्र कर सम्मानित किया है।

Related posts