लंबे समय से फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान : अभियान दौरान पाँच दिवस में कुल 31 वारंटियों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता.

नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नहीहोने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट

सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चाम्पा : जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 14 अक्टूबर 2023 चलाया गया, जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव, बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर, नवागढ, शिवरीनारायण हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 23 एवं 18 अक्टूबर 23 तक 05 दिवस में जिले के लंबे समय से फरार 10 स्थायी वारंट एवं 21 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में टीम के सदस्य सहायक निरीक्षक लम्बोदर सिंह, हायक निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम यादव, आरक्षक तेरस यादव, आरक्षक महेन्द्र राज, आरक्षक दीपक राठौर, आरक्षक सुनिल रमन, आरक्षक रोहित मस्ताना का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts