बड़ी ख़बर: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मृत्यु, कुनकुरी पुलिस ने मामले की शुरू की जांच, मर्ग कायम कर कराया गया पीएम

Advertisements
Advertisements

युवति के परिजन मृत्यु पर जता रहे संदेह, कर रहे जांच की मांग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: नगर के शिव मंदिर मार्ग निवासी अंकित गुप्ता पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद गुप्ता की पत्नि मोनिका गुप्ता उम्र 27 वर्ष की संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु होने की जानकारी मिली है। इस संदर्भ में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका रात्री में दुर्गा पण्डाल से पूजा में शामिल होकर लौटी थी वही सुबह उसकी मृत्यु होने की ख़बर मोहल्ले एवं नगर में चर्चा का विषय बनी रही। प्रातः मृतका को परिजनों द्वारा स्थानीय निजी चिकित्सालय ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसकी मृत्यु काफी पहले ही हो जाने की जानकारी दी।

नवविवाहिता की संदिग्घ परिथितियों में हुई मृत्यु को लेकर युवति के मायके पक्ष के परिजनों ने मृत्यु पर संदेह व्यक्त करते हुए मामले की जांच की मांग की है वही कुनकुरी पुलिस मर्ग कायम कर शव परिक्षण रिपोर्ट की प्रतिक्षा कर रही है जिसके उपरांत अग्रीम कार्यवाही किये जाने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है। इस पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगी।

मृतका के पति अंकित गुप्ता द्वारा अपने चाचा अशोक गुप्ता के साथ कुनकुरी पुलिस थाना में आकर जानकारी दी गई कि बुधवार की रात्री में लगभग साढ़े आठ बजे उसकी पत्नि मोनिका गुप्ता दुर्गा पूजा के आरती में शामिल होकर लौटी थी। रात्री में खाना खाकर दोनो पति पत्नि एक ही कमरे में सोये थे, प्रातः 6 बजे अंकित गुप्ता ने देखा की उसकी पत्नि कमरे में नही थी, बाहर जाकर हॉल में देखने पर सोई हुई मिली। जगाने का प्रयास करने पर नही उठी तो बेहोश समझकर अपने चाचा रवि गुप्ता एवं चाची रंजीता गुप्ता को बुलाया, मृतका को उठाकर पानी पिलाने का प्रयास किया गया, उसके उपरांत अस्पताल ले जाया गया जहां परिक्षण के उपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर इसकी सूचना एसडीएम कुनकुरी को भेजी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!