दुलदुला में आयोजित हुआ भाजपा का विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन : क्षेत्रीय विधायक पर लगाये संगीन आरोप, यूडी के डी का पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया मतलब….देखे वीडियो…..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी/दुलदुला: विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम दुलदुला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव एवं विधानसभा प्रभारी राजकुमार अग्रवाल के साथ सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में राजा रणविजय सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर को मारने वाले को वोट देना है या सरल व्यक्ति विष्णुदेव साय को, हमको फैसला करना है। जन्माष्टमी मनाने वाले को वोट देना है या जन्माष्टमी मनाने से रोकने वाले को वोट देना है, मयुरचुंदी में गौ हत्या कराने वाले को वोट देना है या गाय को बचाने वाले को वोट देना है, हमे फैसला करना है। कमीशन की खातिर रोड का काम रूकवाने वाले को वोट देना है या रोड बनवाने वाले को वोट देना है यह फैसला हमे आज करना है। हमारे प्रधानमंत्री आवास को हमसे छीनने वाली ये लबरा सरकार को बदलना है। कमल का बटना दबाकर इन्हे सजा देना है। पीएम आवास, जमीन का पट्टा रोकने वाले इस सरकार को बदलना है कमल का बटन दबाना है। पीएससी घोटाला का भी उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नौजवानों का भविष्य खराब करने वाली यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। न तो नौजवानो को नौकरी मिली न बेरोजगारी भत्ता।

विधायक यू.डी. मिंज के बारे मे कहा कि डी का अर्थ होता है डिफाल्टर, मतलब दिवालिया, जो लोगो का पैसा खाकर भाग जाता है उसे कहते है डिफाल्टर। पेशन योजना, स्व सहायता योजना का पैसा सब बंद हो गया। बिजली बिल हाफ की जगह कई गुना बढ़ गया है। तेन्दुपत्ता योजना की सारी सुविधा बंद कर दी है। 12 तारीख को कमल के फुल से मां लक्ष्मी की पूजा करे और 17 को लोकतंत्र के पर्व में कमल पर बटन दबाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिये भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल के संबोधन का देखे पूरा वीडियो……

अंचल के कृषकों ने भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय को नामांकन शुल्क जमा करने चंदा कर भेंट की राशि

ग्राम दुलदुला में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र से आये कृषकों एवं ग्रामीणों ने पांच पांच रूपये घरो से एकत्रित कर नामांकन शुल्क जमा करने के लिये लगभग पांच से सात हजार रूपये भेंट किये और निवेदन किया कि नामांकन भरते समय इसी राशि को जमा करे। विष्णु साय ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मतदाताओं का आशीर्वाद मानकर सर माथे पर लिया और सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

देखे वीडियो कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय श्रीवास्तव का संबोधन…..

इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संजय श्रीवास्तव, राजकुमार अग्रवाल, किसान मोर्चा जशपुर जिला अध्यक्ष मुनेश्वर केसर, सेवा निवृत जनपद सीईओ भजन साय आदि ने भी संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सम्मेलन का संचालन जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द यादव एवं दुलदुला मण्डल महामंत्री राजकुमार सिंह द्वारा किया गया। समापन पर दुलदुला मण्डल अध्यक्ष कपील साय द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

सम्मेलन में जशपुर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष भरत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप, डीडीसी अनिता सिंह, कुंजवती देवी, जगदीश गुप्ता, विशेश्वर यादव, आदि के साथ समस्त मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!