दोकड़ा मण्डल में भाजपा का विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन सम्पन्न : भाजपा में हुए शामिल हुए ग्रामीण, विजय का किया शंखनाद.

Advertisements
Advertisements

आरोप – कांग्रेस के विधायक ने विकास के लिए कहीभी अपनी आवाज नहीठाई, जिसके कारण आज तक पत्थलगांव में विकास नहीं हो पाया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी.

कुनकुरी/दोकड़ा : पत्थलगांव विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत दोकड़ा मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का विशाल विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ।

पत्थलगांव विधान सभा प्रत्याशी गोमती साय ने कहा की आज वह समय आ गया है, जब आप सब लोगों को कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है, आज यंहा से संकल्प लेकर जाना है। पांच साल के कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य पच्चीस साल पीछे चला गया है। श्रीमती साय ने कहा कि अगर कोई खेत को पांच साल नहीं होती है तो  वह पूरा खेत बर्बाद हो जाता है उसी प्रकार आज हम आदिवासी लोग हो गए हैं, समय आ गया है, अभी मौका भी अच्छा है और अवसर भी है, ऐ दारी बदलबो की बात कही। गोमती साय ने कहा कि आप लोगों की उपस्थिति को देखकर आज विश्वास हो गया है कि इस बार बदलाव हो कर रहेगा। कांग्रेस के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं गांव की बेटी हूँ और अपने मायके के विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने आई हूँ।  आप अपना आशीर्वाद प्रदान करें।

विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की जंगी उपस्थिति के बीच सालिक साय ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार, झूठ का पुलिंदा है। ये हमेशा झूठ बोलकर ही राज्य करना चाहता है। श्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गिनती कराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जो योजना चलाया, उसे कांग्रेस की सरकार बंद कर दी है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी ऐसे प्रधान मंत्री है जो भगवान के मकान से पहले गरीबों को प्रधानमंत्री आवास पहले दिया, फिर राम लल्ला को उनके मंदिर में बिठाया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए ग्रामीण मंडल के प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया ने भी कांग्रेस के विधायक को गूंगा बहरा करार दिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस के विधायक ने विकास के लिए कहीं भी अपनी आवाज नहीं उठाई, जिसके कारण आज तक पत्थलगांव में विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि ग्राम पंचायत के फंड जो केंद्र सरकार देती है। उसमें भी अपने नाम का पत्थर लगवाने के लिए नहीं शरमाते है। केंद्र की योजना रुबल मिशन के कामों पर भी अपना फंडिंग बताते है।

कुनकुरी विधानसभा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोगों को भाजपा पर विश्वास दिखाना है, गोमती साय को अपना आशीर्वाद अपने वोट के रूप में देना है।

जशपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी कांग्रेस की निकम्मी सरकार को कोसते हुए कहा कि आज हम विजय विश्वास सम्मेलन में शपथ ले के जाएंगे की हर घर में भाजपा के कमल को खिलाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के झूठे वादा को गिनना शुरु किया। सरकार नरवा, घुरवा में केंद्र के पैसा का दुरुपयोग कर रही है। कार्यकर्ताओं को चार्ज कर कांग्रेस की झूठी सरकार को उखाड़ फेंक देने का आव्हान किया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव शंकर पैंकरा, कोषाध्यक्ष राम गर्ग, सुनील अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, मनीष अग्रवाल, आनंद शर्मा, उमा शंकर भगत, रत्थु राम नाग, रवि परहा एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने दिखाया एकता, विश्वास एवं शक्ती का प्रदर्शन

भाजपा में इन्होंने किया प्रवेश –

कृत नारायण, परमिला बाई, विशेश्वर चक्रेश, राजू चौहान, सोमारी बाई, सेवानंद सीदार, बादल डनसेना.

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!