अमलीभौना पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की हुई मौत, शव की नहीं हो पायी है शिनाख्त…..!

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़ : कल दिनांक 25 अक्टूबर 2023 की रात्रि झारसुगुड़ा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर थाना जूटमिल अंतर्गत अमलीभौना पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते सड़क पर एक व्यक्ति को ठोकर मारकर भाग गया था। सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अज्ञात मृतक उम्र करीब 40 वर्ष का शव सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसका सिर कुचला गया था। अज्ञात मृतक नीले रंग का लोवर और काले रंग का जैकेट, पैर में प्लास्टिक का सैंडल पहना हुआ था।

जूटमिल पुलिस द्वारा अज्ञात मृतक के संबंध में आसपास गांव में मुनादी कराया गया तथा दुकानों, फैक्टरी में पता किया गया, मृतक के वारिसानों का पता नहीं चल पाया है। जूटमिल पुलिस सोशल मीडिया, व्हाटसअप ग्रुप में भी मृतक के फोटो शेयर किया गया है, जिससे वारिसानों को जानकारी हो। मृतक के शव को मरच्युरी में रखवाया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!