भूपेश सरकार जनता को 1 लाख 75 हजार करोड़ दिया, उधर मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपया लिया – धनंजय सिंह ठाकुर

Advertisements
Advertisements

भूपेश सरकार जनता को पैसा देती है और मोदी सरकार जनता से पैसा वसूलती है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से किसान कर्ज माफी पर सवाल उठा रहे भाजपा नेताओं को आईना दिखाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 5 वर्षों में प्रदेश की जनता की जेब में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए हैं, तो मोदी सरकार बीते 5 वर्ष में प्रदेश की जनता से 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपए की वसूली की है। भूपेश सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया, धान की अधिकतम कीमत दी। लेकिन केंद्र में बैठी सरकार की बदनीयती के चलते प्रदेश के किसान फिर से कर्ज में दबते गए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को केंद्र में बैठी लुटेरी सरकार की काली करतूत को याद करना चाहिए जिसका मूल काम गरीबों, किसानों, मध्यवर्गियो पर टैक्स लगाकर वसूली करना है। प्रदेश की जनता पर अनेक टैक्स लगाकर पेट्रोल, डीजल में मुनाफाखोरी कर, रासायनिक खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्रों के बढ़ी हुई कीमतें, टायर ट्यूब में लगे जीएसटी, 410 रु के रसोई गैस सिलेंडर को 1200 रुपया में बेचकर, दूध, दही, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, जूता-चप्पल पर जीएसटी लगाकर ट्रेन की टिकट के दाम बढ़ाकर, कफन एवं गंगाजल में जीएसटी लगाकर, 5 वर्ष में 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये वसूली है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ के किसान फिर एक बार कर्ज के बोझ तले दबता चले गए। जब तक केंद्र में मोदी की सरकार रहेगी देश का किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते रहेगा क्योंकि मोदी सरकार किसानों को देती नहीं है बल्कि लेती है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भूपेश सरकार ने विभिन्न माध्यमों से किसान कर्ज माफी, धान खरीदी, किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, वनोपज संग्रहण, वृद्धा पेंशन योजना, महिला स्वसहायता समूह की कर्ज माफी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से  सीधा जनता के जेब में 1 लाख 75 हजार करोड़ जमा करायी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!