कासांबेल में स्थापित ब्लड स्टोर यूनिट लोगों के लिए बन रहा जीवनदायी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कांसाबेल विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  में ब्लड स्टोर यूनिट संचालित किया जा रहा है। यह ब्लड स्टोर यूनिट अब लोगों के लिए जीवनदायनी के रूप सफल हो रहा है। स्टोर के माध्यम से अब तक 31 लोगों को ब्लड मुहैया कराई गई है। यह ब्लड स्टोर सीवियर एनीमिया, थैलासीमिया, सिक्लिन, रक्ताल्पता से उच्च जोखिम महिलाओं के गम्भीर स्वास्थ्य को सामान्य बनाए रखने में सहायक हो रही है। 

खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ संध्या रानी टोप्पो ने बताया कि ब्लॉक कांसाबेल क्षे़त्र के रक्ताल्पता के मरीज़ लागतार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के सुविधा का लाभ ले रहे हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र शब्दमुंडा ब्लॉक कांसाबेल  के आश्रित ग्राम  मंडवाकानी में राजकुमार की एक 11 वर्ष की पुत्री थैलीसीमिया की गंभीर मरीज है। साथ में एकलौती पुत्री थैलीसीमिया पीड़ित है। राजकुमार कहते है कि उनकी पुत्री को प्रत्येक तीन माह में 3 यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। जिससे उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। परंतु जब से कांसाबेल में ब्लड स्टोर यूनिट प्रारंभ हुआ है। उन्हें कांसाबेल में ही अपने पुत्री के लिए ब्लड की पूर्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा ब्लड यूनिट की स्थापना कर आमजनों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!