भाजपा का झूठ, ईडी की साजिश कुछ नहीं चलेगा, फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी – सुशील आनंद शुक्ला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का झूठ, ईडी की साजिश कुछ नहीं चलेगा, फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता, किसान, नौजवान, मजदूर, माता-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सक्षम बनाने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई ऊंचाइयों में ले जाने को फिर कांग्रेस की सरकार बनाने पंजा निशान की बटन दबायेगी और कमल फिर मुरझाएगा। कांग्रेस के प्रति जनता का भरोसा, विश्वास और पांच सालों के काम के आगे न मोदी का चेहरा चलेगा, न उनकी ईडी की कालगुजारी चलेगी। कांग्रेस प्रत्याशियों से मुकाबला में भाजपा के प्रत्याशी अपनी जमानत बचा ले यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में आने वाले 20 विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कांग्रेस के 19 विधायक हैं बस्तर भाजपा मुक्त है और राजनांदगांव के 8 विधानसभा में 7 पर कांग्रेस के विधायक हैं, इस बार प्रथम चरण के चुनाव में कांग्रेस 20 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाएगी। राजनांदगांव सीट से रमन सिंह, खैरागढ़ से उनके भांजा विक्रांत सिंह, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी को जनता धूल चटायेगी। प्रथम चरण के मतदान में भाजपा के 20 के 20 प्रत्याशी की जमानत बचा ले ये बड़ी बात होगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं लेकिन उनकी झूठ पकड़ी जाती है, छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है, न चेहरा है, न कार्यकर्ता है, न ही जनता का समर्थन है, भाजपा आदत के अनुसार झूठ और मनगढ़ंत आरोप लगाकर राजनीति करना चाहती है जो छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 5 सालों में राज्य की तस्वीर बदली सरकार की न्याय योजनाओं में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी, 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले, राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ने के कारण बेरोजगार दर देश में सबसे कम हो गयी, इसके विपरीत राज्य में जब भाजपा की सरकार थी तब रमन सिंह सरकार में तो 15 साल में कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, झीरम कांड, झलियामारी, सारकेगुड़ा, नसबंदी कांड, अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, अंतागढ़ कांड, नकली दवाई, दवा खरीदी में घोटाला, मेडिकल उपकरण खरीदी घोटाला, इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, रतनजोत घोटाला, करोड़ों का नान घोटाला, हुआ। आदिवासियों के नाम से योजना बनाकर भारी भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी किया गया, सरकारी खजाने को लूटा गया। जनता भाजपा के कुशासन को भूली नहीं है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!