विधानसभा निर्वाचन 2023 : जनरल ऑब्जर्वर आईएएस राजीव पराशर ने विधान सभा क्रमांक-12 जशपुर के नामांकन कक्ष का किया निरीक्षण, निर्वाचन कार्य की गतिविधियों की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर आईएएस श्री राजीव पराशर ने आज कलेक्टोरेट स्थिति विधान सभा क्रमांक-12 जशपुर के नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया और निर्वाचन कार्य के गतिविधियों की जायजा ली। उन्होंने नामांकन से संबंधी जानकारी लेते हुए निर्वाचन कार्याे को गंभीरता से लेते हुए सुचारू रूप से संपादित करने के लिए कहा। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर एवं जशपुर एसडीएम श्री प्रशांत कुशवाहा, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं जशपुर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजन पथे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts