जशपुर में आयोजित भाजपा के विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम में कांग्रेस को लगा झटका : 1 कांग्रेस और 1 निर्दलीय एल्डरमैन सहित कुल 50 लोगों ने थामा भाजपा का दामन,भाजपा की सत्ता आने पर मेडिकल कालेज खुलने की बात से युवाओं में हर्ष और उत्साह का माहौल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भाजपा के विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान 50 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है। भाजपा प्रवेश करने वालों में 1 निर्दलीय पार्षद,1 एल्डरमैन सहित 50 कार्यकर्ता शामिल हैं।बताया जा रहा रमन सिंह के द्वारा दिए गए भाषण में भाजपा की सरकार बनते ही जशपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल व्याप्त भी है।

ज्ञात हो कि सोमवार को जशपुर के बलराम मंच में भाजपा का विजय विश्वास सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में 50 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।भाजपा प्रवेश करने वालों को पूर्व मुख्यमंत्री ने माला पहना भाजपा का सदस्यता दिलाया। कांग्रेस के एल्डरमैन अमन सिंह,निर्दलीय पार्षद शैलेन्द्री यादव सहित अर्जुन राम डीपाटोली के नेतृत्व में 50 लोग भाजपा में शामिल हुवे। भाजपा में शामिल हुवे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने भाषण में कहा है कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती हैं तो जशपुर जिला में मेडिकल कालेज खुलेगा,उक्त कथन का वह स्वागत करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं।

Related posts