रोजमर्रा की घरेलू बात को लेकर ससुराल में प्रताड़ित हो रही युवती ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, पति सहित सास व ननद गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

श्रीमति पूजा बुशे की शादी 2 साल पहले अमन कुमार निवासी दुर्ग के साथ हुई थी । शादी के बाद कुछ समय पति व सास ससुराल वालों के द्वारा रोजमर्रा की घरेलू बात को लेकर प्रताड़ित करते थे। साथ कम दहेज लाई है कहके प्रताड़ित करते थे इस संबंध में पति व ससुराल वालो के द्वारा प्रताडित करने की शिकायत करने पर आवेदिका द्वारा महिला थाना बिलासपुर मे आवेदन दी थी। पहली दोनों को आपसी समझाइश देने के लिए काउंसलिंग में रखा गया था। इसमे पति के रवैये में कोई सुधार नही आया अतः अनावेदको द्वारा प्रताडित किये जाने पर एफ.आई.आर दर्ज कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पीडिता पूजा बुशे पति अमन बुशे पता वार्ड नम्बर 16  उत्तर बसुंधरा नगर भिलाई-3 जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ की शिकायत पर आरोपीगण – 01. पति अमन कुमार पिता शैलेष, सास -मारथा राम (गृहिणी) पति शैलेष उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 16 उत्तर बसुंधरा नगर भिलाई-3 जिला दुर्ग छत्तीसगढ़, ननद -अनुष्का धनजी गृहिणी पति बेनिसन उम्र 25 वर्ष निवासी भारती नगर थाना सिविल लाइन बिलासपुर निवासी पता19/03 उत्तर बसुंधरा नगर भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के विरुद्ध अपराध कमांक 48/23 धारा 498ए,  34 भा.द.वि. दर्ज किया गया। आरोपी पेशे से रायपुर में चोला मंडलम में HM है।

Related posts