आर.पी.साय भारतीय पुलिस सेवा से पुलिस महानिरीक्षक पद से हुए सेवानिवृत्त : अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में रहे हैं सेवारत.

Advertisements
Advertisements

गृह ग्राम मुंडाडीह में 5 नवंबर को ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा होगा भव्य स्वागत.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी/फरसाबहार : जशपुर जिले के नागलोक विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम मुंडाडीह के निवासी राम प्रसाद साय भारतीय पुलिस सेवा से पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम 5 नवंबर को आ रहे हैं। जहाँ उनके परिजन एवं ग्रामवासी उनका भव्य स्वागत करेंगे। श्री साय ने बताया कि अपने 34 वर्ष 10 माह की सेवा में सुखद अनुभव रहा है और बिना किसी आरोप के सेवानिवृत्त होना ही मेरे लिए सर्वाधिक सुखद रहा है।

कंवर आदिवासी किसान श्री शोभन साय के परिवार में द्वितीय संतान के रूप 07 अक्टूबर 1963 को राम प्रसाद साय का जन्म हुआ। इनकी प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मेन्डरबहार में, हायर सेकंडरी शिक्षा तपकरा में एवं उच्च शिक्षा भोपाल में हुई। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर 01 जनवरी 1989 को उप पुलिस अधीक्षक पद पर प्रथम नियुक्ति प्राप्त हुई।

अपनी सेवा अवधि 34 वर्ष 10 माह पूर्ण कर 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए और पदोन्नति के साथ आगे बढ़ते हुए 2003 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बने। 15 मार्च 2013 को भारतीय पुलिस सेवा अवार्ड  (SPS-2003 बैच) प्राप्त हुआ। 24 जनवरी 2018 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं 19 नवंबर 2021 को पुलिस महानिरीक्षक  का पद प्राप्त हुआ।

भारतीय पुलिस सेवा में सेवाकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के द्वारा 15 अगस्त 2016 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त हुआ।

श्री साय की अपने 34 वर्ष 10 माह की सेवा के कार्यकाल में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पदस्थापना रही। सेवाकाल की यात्रा की शुरुआत जनवरी 1989 से जनवरी 1990 में आधारभूत प्रशिक्षण जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर (म.प्र.) से हुई तत्पश्चात जनवरी 1990 से जनवरी 1991 में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक, विदिशा (म.प्र.), जनवरी 1991 से मार्च 1993 में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोलारस, शिवपुरी (म.प्र.); अप्रैल 1993 से जुलाई 1994 उप पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. उमरिया (म.प्र.), अगस्त 1994 से मई 1995 में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी-डभोरा, रीवा (म.प्र.), मई 1995 से जुलाई 1999 में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, अनूपपुर (म.प्र.), जुलाई 1999 से अक्टूबर 1999 में उप पुलिस अधीक्षक-सरगुजा, अक्टूबर 1999 से फरवरी 2001 में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, वाड्रफनगर-सरगुजा, मार्च 2001 से अप्रैल 2003 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नारायणपुर, जिला-बस्तर, अप्रैल 2003 से जुलाई 2006 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/क्राईम) रायपुर, जुलाई 2006 से दिसम्बर 2006 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-राजनांदगांव, जनवरी 2007 से मई 2007 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पेण्ड्रा, बिलासपुर, मई 2007 से मार्च 2010 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-रायगढ़, अप्रैल 2010 से सितम्बर 2011 पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, माना- रायपुर, सितम्बर 2011 दिसम्बर 2011 में सेनानी 3री वाहिनी अम्लेश्वर, दुर्ग, दिसम्बर 2011 से फरवरी 2013 में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, फरवरी 2013 से सितम्बर 2013 में सेनानी, 11वीं वाहिनी, जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2013 से दिसम्बर 2014 में पुलिस अधीक्षक, एण्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर, दिसम्बर 2014 से मई 2016 में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, गुप्त वार्ता, पुलिस मुख्यालय, मई 2016 से जनवरी 2018 में पुलिस अधीक्षक, सूरजपुर, जनवरी 2018 से अगस्त 2018 में पुलिस उप महानिरीक्षक (अजाक/महिला सेल), पुलिस मुख्यालय, अगस्त 2018 से दिसम्बर 2020 में पुलिस उप महानिरीक्षक (छसबल), सरगुजा रेंज, अंबिकापुर, जनवरी 2021 से जुलाई 2021 में प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, जुलाई 2021 से 18 नवम्बर 2021 में उप पुलिस महानिरीक्षक (छसबल), पुलिस मुख्यालय एवं नवम्बर 2021 से 31 अक्टूबर 2023 तक पुलिस महानिरीक्षक (छसबल) पुलिस मुख्यालय में रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!