लावारिस हालत में मिली आठ मोटरसायकल एवं पाँच एक्टिवा स्कूटी, चोरी का माल होने के संदेह में पुलिस ने किया जप्त !

Advertisements
Advertisements

इश्तगासा क्रमांक 10/2023 धारा 102 जा.फौ. कायम कर थाना कुसमुण्डा द्वारा की जा रही विवेचना .

जप्ती कार्यवाही 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी कीमत लगभग 13,00,000/- रुपये.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कुसमुंडा कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में दिनांक 02 नवंबर 2023 को सायं वाहन चेकिंग के दौरान कुचेना कुसमुण्डा क्षेत्र में 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी मिला। कीमत लगभग 13,00,000 रुपये है, जो लावारिस हालत में मिला है उक्त मोटर सायकल चोरी का माल होने के संदेह पर मौके पर धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है।

जप्त शुदा 04 नग नया होण्डा साईन 125 सीसी मोटर सायकल, 04 नग नया होण्डा साईन 100 सीसी मोटर सायकल, 05 नग नया होण्डा एक्टिवा स्कूटी कीमत लगभग 13,00,000/- रुपये है, को इश्तगासा क्रमांक 10/2023 धारा 102 जा.फौ. कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, हायक निरीक्षक संतराम सिन्हा, प्रधान आरक्षक, आरक्षक 828 जशपाल सिंह, आरक्षक 165 सुरेश कैवर्त, आरक्षक 305 मदन जायसवाल, आरक्षक 819 पुष्पेन्द्र साहू, आरक्षक 716 खगेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!