कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनों वर्ग का ध्यान, कांग्रेस के 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ 50 लाख परिवारों को, 5 लाख तक मुफ्त इलाज हर वर्ग को, गरीब को 10 लाख तक मुफ्त इलाज, केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का लाभ हर वर्ग को – सुशील आनंद शुक्ला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनो का ध्यान रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक ईलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालो को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगो को 5 लाख तक ईलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रू. में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रू. के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी। भाजपा ने गरीबी रेखा के नीचे वालो को 500 रू. में सिलेंडर का दावा कर रही कांग्रेस ने सभी वर्ग के लोगों को 500 रू. की राहत देने का वायदा किया है। कांग्रेस किसानों की कर्जा माफी के साथ 3200 रू. में धान खरीदी करेगी। इससे गांव के रास्ते शहरों में समृद्धि आयेगी।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!