स्वामी आत्मानंद स्कूलों की स्पर्धाओं में एकल गायन में तोकापाल के मयंक ने मारी बाजी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

बस्तर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्पर्धा 09 दिसंबर 2021 को दुर्ग में हुई। इस दौरान एकल गायन प्रतियोगिता में जिला बस्तर के विकासखण्ड तोकापाल के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र मयंक कुमार दुर्गा (कक्षा 11वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि पूर्व में विकासखण्ड व जिला स्तर पर चयनित होने के बाद प्रतिभागियों ने संभाग स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बाद में राज्य स्तर पर चुने गये प्रतिभागियों ने दुर्ग में अपनी प्रस्तुति दी।

मयंक के इस उपलब्धि पर तोकापाल के समस्त शिक्षकओं, परिजनों एवं दोस्तों में हर्ष हैं।

मयंक की इस उपलिब्ध पर आज दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को शाला में बी.आ.सी. श्री अजय शर्मा, प्राचार्य श्री तरूण ठाकुर, समस्त शिक्षकगणों द्वारा उपहार एवं पुष्प भेंट कर सम्मनित किया गया।

Related posts