धनतेरस एवं दीपावली पूर्व पर शहर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सरगुजा पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

Advertisements
Advertisements

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ शहर के सभी थानो के थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान फ्लैग मार्च मे रहे शामिल

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखकर आसामजिक तत्वों को कड़ा सन्देश देने सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर किया जा रहा फ्लैग मार्च

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के पूर्व एवं आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व यातायात की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने समेत आसामजिक तत्वों को कड़ा सन्देश देने हेतु लगातार फ्लैग मार्च कर प्रभावी व्यवस्था बनाये रखने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में केंद्रीय सुरक्षा बलों के सी.आर.पी.एफ. की 02 कम्पनी एवं एस.एस.बी. की 01  कम्पनी के साथ शहर के थाना कोतवाली थाना गांधीनगर एवं थाना मणीपुर थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस टीम के साथ सरगुजा पुलिस द्वारा धनतेरस एवं दीपावली के त्यौहारों को लेकर एवं आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शहर के शांति सुरक्षा एवं व्यापारिक दृष्टिकोण से विभिन्न प्रमुख मार्गो घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, मोमिनपुरा, रसूलपुर, सदर रोड, राम मंदिर रोड, ब्रह्म मंदिर रोड, देवीगंज रोड, देव होटल चौक, आदि मुख्य मार्गो में लगभग 200 पुलिस जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को शहर मे तगडी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात पुलिस को लगातार लगातार भ्रमण कर यातायात व्यस्था को दुरुस्त रखने दिशा निर्देश दिए गए हैं , सरगुजा पुलिस द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु शहर में जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, एवं सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावी नाकेबंदी की व्यवस्था की गई है, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात निर्देशिका के नियमों का पालन करे एवं वन वे की व्यवस्था बनाए रखने में सरगुजा पुलिस की मदद करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!