खोंगसरा स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा 11 नवंबर 2023 से

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के खोंगसरा स्टेशन में  गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का दिनांक 11 नवंबर 2023 से प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।

दिनाँक 11 नवंबर 2023 से गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, खोंगसरा स्टेशन में ठहरेगी व 13.02 बजे आगमन तथा 13.03 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार  दिनाँक 12 नवंबर 2023 से  गाड़ी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, खोंगसरा स्टेशन में ठहरेगी व 12.01 बजे आगमन तथा 12.02 बजे रवाना होगी |

Related posts