शासन पहुंचा आम लोगों के द्वार : सुशासन तिहार में मिले आवेदन का त्वरित निपटारा, जनता बोली-अब भरोसा लौटा, प्रेमचंद और रामदेव को 24 घंटे में मिली शौचालय निर्माण की मंजूरी, अधिकारी पहुँचे घर.

जशपुर. 02 मई 2025 : जशपुर जिले में चल रहे ‘सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत शासन और प्रशासनिक तंत्र लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कण्डोरा के प्रेमचंद और रामदेव द्वारा की गई व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की मांग को प्रशासन ने महज कुछ ही दिनों में स्वीकृत कर मिसाल कायम की है। अब संबंधित अधिकारी खुद आवेदकों के घर जाकर स्वीकृति पत्र सौंप रहे हैं, जिससे जनता और शासन के बीच विश्वास की एक नई नींव तैयार हो रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विभागों द्वारा सुशासन तिहार में लोगों से प्राप्त समस्याओं का समाधान और आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है।

विदित हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले शासन द्वारा 08 अप्रैल से 31 मई 2025 तक की अवधि में सुशासन तिहार 2025 संचालित किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनता की समस्याओं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की गति तथा आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित हुआ। इस दौरान पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र प्राप्त किये गये हैं। आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का द्वितीय चरण में 01 माह के अन्दर निराकरण किया जा रहा है तथा तीसरे चरण 05 से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जहां प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

Related posts