निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ ली गई समीक्षा बैठक, केंद्रीय बलों की भूमिका के साथ सरगुजा के भौगोलिक स्तिथि से कराया गया अवगत

Advertisements
Advertisements

अम्बिकापुर, लुन्ड्रा, एवं सीतापुर विधानसभा के संवेदनशील मतदान केन्द्रो की जानकारी साझा कर सम्बंधित छेत्रो मे जवानों द्वारा लगातार एरिया डोमिनेशन करने दिए गए दिशा निर्देश

प्रत्येक मतदान केन्द्रो मे स्थानीय पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व बल समेत विशेष पुलिस अधिकारी रहेंगे सुरक्षा मे तैनात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा

अम्बिकापुर : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले मे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व बल की कुल 14 कम्पनिया सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले मे पहुंच चुकी हैं, जिसमे 09 कम्पनी सी.आर.पी.एफ, 04 कम्पनी आई.टी.बी.पी., एवं 01 कंपनी बी.एस.एफ. की प्राप्त हुई हैं, इसी क्रम मे आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे निर्वाचन प्रक्रिया हेतु ड्यूटी मे आए केंद्रीय रिजर्व बल के कम्पनी के अधिकारियो के साथ पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर मे साझा बैठक की गई, बैठक मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा केंद्रीय बलों के अधिकारियो को सरगुजा के भौगोलिक स्तिथि से परिचय देकर जिले की संस्कृति से अवगत कराया गया, तत्पश्चात सभी अधिकारियो को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा बलों की भूमिका के साथ साथ शांतिपूर्ण मतदान हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने की बात बताई गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सरगुजा मे क़ानून व्यवस्था की अच्छी स्तिथि होने के साथ साथ आमनागरिकों का केंद्रीय बलों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार होना बताया गया, इसके साथ ही जिले के तीनो विधानसभा मे कुल मतदान केन्द्रो कि संख्या सहित संवेदनशील मतदान केन्द्रो की जानकारी भी दी गई, जिसमे केंद्रीय बलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी, ऐसे संवेदनशील मतदान केन्द्रो मे केंद्रीय सुरक्षा बल लगातार एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखेंगे एवं अन्य जवान मतदान केन्द्रो मे मतदान की प्रक्रिया को निर्बाध रूप से जारी रखेंगे।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रत्येक मतदान केन्द्रो मे स्थाई जिला बल, केंद्रीय बल, सहित विशेष पुलिस अधिकारियो की नियुक्ति कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु मतदान केन्द्रो मे अलग से पेट्रोलिंग वाहन जिसमे केंद्रीय बल एवं जिले की पुलिस बल लगातार छेत्र मे पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखेगी, मतदान के समय का विशेष ध्यान रखते हुए निश्चित समायावधि तक मतदान केन्द्रो मे पहुंचने वाले सभी मतदाता का पहचान पत्र देखकर मतदान कराने के निर्देश दिए गए, मतदान प्रक्रिया मे किसी भी प्रकार की बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों पर त्वरित रूप से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!