सूरजपुर पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब जप्त कर 9 लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट में दर्ज किया प्रकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर

पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के निर्देश पर जिले की पुलिस ने दिनांक 14.11.2023 को शराब बेचने वालों 9 लोगों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले 9 लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए 40 लीटर महुआ शराब कुल कीमत 7300 रूपये का जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है।

Related posts