विधानसभा चुनाव 2023 : मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं की मदद करते दिखे पुलिसकर्मी….महिला वोटर के दूधमुंहे बच्चे को संभालते हुए अपनी ड्यूटी करते नजर आयी महिला पुलिसकर्मी.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़

रायगढ़ : विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों की सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी सामाजिक सरोकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाते देखे गये। मतदान केंद्र क्रमांक 108 प्राथमिक शाला तेंदूमार में मतदान करने आई महिला अपने दूधमुंहे बच्चों को लेकर आयी थी।

मतदान केन्द्र पर सुरक्षा ड्यूटी में लगी महिला आरक्षक मंगरीता पैंकरा को महिला मतदाता की सहायता करते हुए, उसके बच्चे को संभालने के साथ अपनी ड्यूटी करते देखा गया। वहीं अपने वोट का महत्व जानते हुए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे दिव्यांग मतदाताओं को सुरक्षाकर्मियों द्वारा व्हील चेयर पर मतदान केन्द्र ले जाने में मदद किया गया। अक्सर देखा गया है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य में अग्रणी रहते हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!