जशपुर जिले में मतदान का अनोखा प्रकरण : मामा ने भांजी के विधानसभा क्षेत्र में तो भांजी ने मामा के विधानसभा क्षेत्र में किया अपने मताधिकार का प्रयोग……पढ़े दिलचस्प चुनावी ख़बर…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: आज सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण में मतदान से जुड़ा एक रोचक प्रसंग सामने आया है। जशपुर जिले की कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय एवं सांसद श्रीमती गोमती साय ने एक दुसरे की विधानसभा में जाकर अपना मतदान किया।

कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले अपने गृह ग्राम बगीया के मतदान केन्द्र में लाईन में लगकर अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया और लोगो को भी अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया।

इसी प्रकार पत्थलगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सांसद श्रीमती गोमती साय ने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत आने वाले अपने गृह ग्राम स्थित मतदान केन्द्र में पहूंचकर मतदान किया। इन्होने भी समस्त मतदाताओं से निर्धारित समयावधि में मतदान केन्द्र आकर मतदान के माध्यम से लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी होने का आव्हान किया।  

Related posts