बगीचा एसडीएम ने धान उपार्जन केन्द्र महादेवडॉड़ और बिमड़ा का किया निरीक्षण, केन्द्र में धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कवर से ढकने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा एसडीएम आर.एस.लाल ने धान उपार्जन केन्द्र महादेवडॉड़ और बिमड़ा का निरीक्षण किया और नमी मापक यंत्र से अपने समक्ष ही तौल कराया और तौल सही पाया गया। उन्होंने नमी मापक यंत्र में जांच पश्चात धान लेने निर्देशित किया साथ ही धान खरीदी की जानकारी ली और मौसम को देखते हुए केन्द्र में धान को बारिश से बचाने हेतु कैप कवर से ढंकने के निर्देश दिए है।

एसडीएम श्री लाल ने निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिए आए किसानों से सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है समय पर टोकन प्राप्त हो रहा है। बारदाने की भी उपलब्धता है। धान उपार्जन केन्द्र महादेवडॉड़ में अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!