सीएम बघेल के विमानतल पर दिए बयान पर भाजपा का पलटवार, जिस कांग्रेस की स्थापना ही ब्रिटिश ने की हो वे हमे आइडियोलॉजी ना बताएं- विष्णुदेव साय

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस से पूरा करंट निकल चुका हैं अब भूपेश बघेल कितना भी बयानबाजी करें कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक ब्रिटिश अधिकारी द्वारा की गई हो उस कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देश समझा ही नहीं बल्की लगातार महसूस भी किया हैं और इसी लिए कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ब्रिटिश आयातित कांग्रेस आइडियोलॉजी की बात कर रहे हैं जो कांग्रेस का इतिहास रहा हैं, जो आज भी बदस्तूर जारी हैं ऐसी विदेशी आइडियोलॉजी कांग्रेस के नेताओं को मुबारक जो परिवार विशेष से बाहर नहीं निकल पा रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल ठीक कह रहे हैं कांग्रेस से पूरा करंट निकल चुका हैं अब भूपेश बघेल कितना भी बयानबाजी करें कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला। कांग्रेस के नेता सांसद राहुल गांधी लगातार कांग्रेस की हार का वर्ल्ड रिकार्ड बना कर टॉप पर चल रहे हैं, अब उनकी प्रतिस्पर्धा प्रियंका वाड्रा जी के साथ है और देश को उम्मीद हैं प्रियंका जी नया रिकॉर्ड बनाएंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की कांग्रेस कन्फ्यूज हो चुकी हैं किसान कांग्रेस से दूर हो चुका हैं, महंगाई पर राजनीति करने में कांग्रेस को जनता नकार रही हैं इसी लिए सांसद राहुल गांधी से लेकर सीएम भूपेश बघेल तक सभी धर्म संस्कृति की बात कर पुनः मुँह की खाने ही अग्रसर हो रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!