युवती को अपने पास बुलाकर दुष्कर्म करने एवं धमकी देकर मोबाईल से अश्लील वीडियो प्राप्त कर वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी सोनू सिंह को जिले की पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी.

कुनकुरी/तपकरा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तपकरा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने दिनांक 22 सितंबर 2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसका सोनू सिंह उम्र 23 साल निवासी मगरा थाना बरवाडीह जिला लातेहार (झारखंड) से विगत 01 वर्ष पूर्व से मोबाईल से बातचीत होता था। उसने प्रार्थिया को अपने एक रिश्तेदार की शादी में लातेहार (झारखंड) बुलाया था। प्रार्थिया के वहां जाने पर वह उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सोनू सिंह ने प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील वीडियो बनवाया एवं उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान में दबिश देकर उसे अभिरक्षा में थाना में लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी सोनू सिंह उम्र 23 साल निवासी मगरा थाना बरवाडीह जिला लातेहार (झारखंड) के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 24 नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। 

इस प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सम्मिलित पुलिस टीम में निरीक्षक भरतलाल साहू, आरक्षक 788 भागेश्वर साय पैंकरा, आरक्षक 667 देवसिंह एक्का, आरक्षक 740 सोनू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Related posts