हथियार रखकर लोगों को डरा रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार, एक नग लोहे का धारदार चाकू जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि तखतपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लागातार पेट्रोलिंग एवं गश्त कर असामाजिक तत्वों के उपर सतत् निगरानी रखी जा रही है।

दिनांक 27 नवंबर 2023 को तखतपुर टाउन एवं देहात भ्रमण के दौरान ग्राम चितावर में आरोपी गणेश विरको अपने पास लोहे का धारदार चाकू लेकर घुम रहा था तथा आम जनता में दहशत फैला रहा था। जिसे तखतपुर पुलिस द्वारा पकड़कर आरोपी के पास से लोहे का चाकू जप्त किया गया। आरोपी गणेश वीरको को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह मरकाम, आरक्षक ओंकार सिंह राजपूत, आरक्षक मनमोहन कोशले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts