विधानसभा आम निर्वाचन 2023: जशपुर जिले में मतगणना कार्य के लिए सभी माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में इटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम, वीवीपेट की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए माइक्रो आब्जर्वर से संबंधित दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी गई। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर पी चौहान सहित माइक्रोआब्जर्वर उपस्थित थे।

Related posts