विधानसभा आम निर्वाचन 2023: मतगणना पश्चात् सीलिंग कार्य के लिए जशपुर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल शासकीय मॉडल स्कूल डोड़काचौरा जशपुर में मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को मतगणना के पश्चात् सीलिंग कार्य हेतु नियुक्त किए गए अधिकारी-कर्मचारियों को आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया ने मतगणना के पश्चात् सीलिंग के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य के लिए प्रशिक्षण ले रहे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा। इस दौरान मास्टर्स ट्रेनर्स के द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के मतगणना के पश्चात् सीलिंग के प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में आरओ एवं एआरओ सहित सीलिंग कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts