आम जगह पर लोगों  को डरा धमका रहा आरोपी अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से एक नग तलवारनुमा लोहे का चापड़ किया गया जप्त.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर                   

बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 नवंबर 2023 को मोबाईल से पुलिस को सूचना मिली थी कि नयापारा सिरगिट्टी में एक व्यक्ति हाथ में लोहे का धारदार तलवारनुमा चापड़ रखकर मुख्यमार्ग में आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल पेट्रोलिंग के माध्यम से नयापारा सिरगिट्टी के पास पहूँचकर घेराबंदी किया गया, जहाँ एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार तलवारनुमा चापड़ रखा हुआ था। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे लोगों की सहायता से पकडकर नाम पूछने पर अपना नाम अमन श्रीवास पिता संजय श्रीवास उम्र 22 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से धारदार तलवारनुमा चापड़ जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजन को अवगत कराकर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन, हायक निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, आरक्षक विरेन्द्र साहू एवं आरक्षक केशव मार्को की हत्वपूर्ण भूमिका रही है

Related posts