पुलिस एक्शन मोड में : दुर्ग में गुंडा-बदमाशों की खैर नहीं ! एसएसपी ने सभी थानों को दी सख्त हिदायतें, निगरानी रजिस्टर होंगे अपडेट, हर हिस्ट्रीशीटर की निगरानी होगी सख्त, एसएसपी ने बनाई विशेष कार्ययोजना.

दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को दुर्ग सबडिवीजन के सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं मददगार, रीडरों का पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न थानों के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को अद्यतन करने के संबंध में पृथक-पृथक थाना वार जानकारी ली गई।

निगरानी रजिस्टरों में आधार कार्ड, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करने एवं ऑनलाइन ICJS से आपराधिक रिकॉर्ड निकाल कर रजिस्टरों में अपडेट करने हिदायत दी गई। सजायाबों की जानकारी दर्ज कर, चाल-चलन एवं गुजर-बसर जाँच कर रजिस्टर को अपडेट करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related posts