जशपुर जिले के आईटीआई कुनकुरी में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित, इच्छुक आवेदक 31 दिसम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी में जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण सत्र 2021-22 के लिए व्यवसाय विषयों के प्रशिक्षण पूर्ण कराए जाने के लिए स्वीकृत रिक्त पदों के हेतु मेहमान प्रवक्ता के लिए 31 दिसम्बर 2021 तक शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों अपना आवेदन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुनकुरी में स्वंय उपस्थित अथवा डाक , स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कुनकुरी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Related posts