कुनकुरी विधानसभा चुनाव बड़ी ख़बर : 20 वें राउण्ड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय नें 25 हजार से अधिक मतों से बनाई बढ़त….भाजपाईयों में जश्न का माहौल…..

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत जिले की सबसे हॉट सीट कुनकुरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने मतगणना के 20 वें राउण्ड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज से 25 हजार 7 सौ 87 मतों से बढ़त बनाकर इस सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है।

प्रारंभिक चरण से ही मतगणना में परिणाम का रूझान भाजपा के पक्ष में दिखने लगा था। मतगणना में प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ भाजपा प्रत्याशी को मिलने वाली बढ़त निरंतर बढ़ती रही और अंततः इस बढ़त ने 25 हजार का आंकड़ा भी पार कर लिया।

भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा कुनकुरी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे अन्य 9 प्रत्याशियों में से लेयोस मिंज आम आदमी पार्टी को 1914 मत, हमर राज पार्टी के अल्बर्ट मिंज को 1745, सर्व आदिवासी दल के चार्लेस एक्का को 485 मत, बहुजन मुक्ति पार्टी के दिनेश कुमार भगत को 286 मत, गोणवाना गणतंत्र पार्टी के भगत पैंकरा को 380 मत, निर्दलीय इंद्रनाथ पैंकरा को 291 मत, निर्दलीय कमलेश्वर राम नायक को 680 मत, निर्दलीय प्रत्याशी कौशल कुमार ओहदार को 839 मत, छ.ग. महतारी पार्टी के फिलिप्स टोप्पो को 693 एवं नोटा में 2527 मत मिले है। इस मतगणना में तीसरे स्थान पर नोटा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!