35 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 दिसंबर 23 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कहरापारा जांजगीर निवासी राजू कहरा काफी मात्रा में शराब बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखा हुआ है।

जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, जिसके कब्जे से एक झोला के अंदर 35 पाव देशी प्लेन शराब कुल 06.300 लीटर कुल कीमत 2800/- रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 843/ 23 कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08 दिसंबर 23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस प्रकरण की कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा है

Related posts