जशपुर कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की बैठक : गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय अवधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कक्ष में पीडब्ल्यूडी, पीएमजेएसवाई और एनएच निर्माण एजेंसी की बैठक लिया। इस अवसर पर बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीएमजेएसवाई, एनएच के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्तापूर्ण कार्य कर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न होने पर अवगत कराने कहा तथा यथाशीघ्र अवरोध का निराकरण करते हुए कार्य में प्रगति लाने की बात कही। साथ ही जिन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उनकी निविदा की कार्रवाई पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Related posts